24 Apr 2024, 22:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तो क्‍या ऋतिक-सुजैन कर रहे हैं करीब आने की कोश‍शि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 3:51PM | Updated Date: May 19 2017 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड में आए साल जोड़िया बनती हैं, तो कुछ टूटती हैं। जोड़ी बनने पर जहां उनके चहेतों को खुशी होती है, वहीं अगर कोई जोड़ी टूट जाती है, तो लाखों दिल भी टूटते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है ऋतिक और सुजैन की। दोनों को एक दूसरे से तलाक लिए तलाक लिए करीब दो साल हो गए हैं. लेकिन उनके फैन्स के मन में उनकी जोड़ी आज भी सलामत है। शायद यही वजह है कि दोनों एक दूसरे से अलग होकर भी अलग नहीं हुए। गाहे-बगाहे दोनों साथ दिख ही जाते हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक ने एक्स वाइफ सुजैन और बच्चों के लिए एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। खबर के अुनसार यह अपार्टमेंट अपर जुहू इलाके में है, जो ऋतिक के घर से महज 15 मिनट की दूरी पर ही है। गौरतलब है कि जिस घर में सुजैन अब तक रह रही हैं वह अंधेरी में है और वह किराए का अपार्टमेंट है। सजैन जल्द ही अपने दो बेटों ऋहान और ऋदान के साथ इस घर में शिफ्ट होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »