28 Mar 2024, 15:00:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बुधवार को 70वें कांस इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ। यह फेस्टिवल 28 मई तक चलने वाला है। यह फेस्टिवल बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए बेहद खास होने वाला है। ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण कांस के रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं। ये तीनों एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपने फैशन ब्रांड को रिप्रजेंट करेंगी। सोनम और ऐश्वर्या पिछले कुछ सालों से इस फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन दीपिका के लिए यह पहला मौका है। दीपिका इस फेस्टिवल के लिए कान पहुंच चुकी हैं। वे बुधवार और गुरुवार को अपने हुस्न के जलवे रेड कार्पेट पर बिखेरती हुई नजर आने वाली हैं। बुधवार को दीपिका  मीडिया से रूबरू हुर्इं। इस मौके पर उन्होंने रेड प्रिंटेड गॉउन पहना था। जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका अपने पहले कांस फेस्टिवल के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वे लगातार अपनी तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर कर रही हैं। बता दें ऐश्वर्या और सोनम पिछले कुछ सालों से कांस का हिस्सा रह चुकी हैं। दोनों साल 2002 और 2011 से लगातार हर साल जा रही हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »