20 Apr 2024, 13:23:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कांस फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है श्रुति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2017 2:51PM | Updated Date: May 17 2017 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि वह कान्स फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित एवं रोमांचित हैं।

श्रुति का कहना है कि वह अपनी फिल्म 'संगमित्रा' के लिए कांस फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिये उत्साहित है। श्रुति ने ट्विटर के जरिए अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया, "लॉस एंजेलिस में अंतिम दिन, लेकिन 'संगमित्रा' के लिए कान्स जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।" गौरतलब है कि हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनी त्रिभाषी फिल्म 'संगमित्रा' में श्रुति मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जयम रवि और आर्य भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुंदर.सी और निर्माण थेनंदल स्टूडियोज ने किया है। फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीतकार ने संगीत निर्देशक के रूप में काम किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »