19 Apr 2024, 23:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण ने रिश्तेदार की शादी में लगाए चार चांद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2017 12:30PM | Updated Date: May 16 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु में अपने करीबी रिश्तेदार की शादी में हिस्सा लेकर समारोह में चार चांद लगा दिए। अभिनेत्री इसी शहर से हैं। वह विवाह समारोह में समय पर पहुंच गईं और शुरुआत से ही शादी के रस्म-रिवाजों का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस शादी के हर पल को अपनी यादों में संजोकर रखना चाहती हैं।
 
दीपिका फिलहाल फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर रिश्तदार की शादी में हिस्सा लिया। इस मौके का भरपूर लुत्फ उठाते हुए उन्होंने डांस भी किया।
 
यह एक पारिवारिक मिलन समारोह भी था। दीपिका के परिवार का हर शख्स इस शादी में मौजूद था। दीपिका ने अपने सभी भाई-बहन और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया।
 
दीपिका ने हाल ही में कान्स फिल्मोत्सव में अपने आकर्षक परिधान के कारण चर्चा में रही हैं। गूगल के आंकड़ों के मुताबिक, दीपिका की ड्रेस ने टॉप 5 में जगह बनाकर इंटरनेट पर सबसे अधिक खोज की जानी वाली पोशाक का खिताब अपने नाम कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »