20 Apr 2024, 00:27:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आखिर क्यों शाहरुख का पीछा कर रही थी ये पॉपुलर हीरोइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2017 10:41AM | Updated Date: May 16 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का भला कौन दीवाना नहीं है। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड हीरोइनें तक उनके लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। शाहरुख का भी सभी से अच्छा रिश्ता है लेकिन अब वो अपनी ही एक हीरोइन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने जा रहे हैं।
 
जी हां! शाहरुख अपनी सबसे पसंदीदा हीरोइनों में से एक अनुष्का शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने जा रहे हैं। अनुष्का की एक बात किंग खान को बिलकुल नहीं पसंद आई है और वो है उनका पीछा करना। अनुष्का शाहरुख की कितनी बड़ी फैन हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन अब वो उनका पीछा भी करने लगी हैं। इन सबकी शुरुआत तब हुई जब अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने शाहरुख खान की वैनिटी वैन यशराज स्टूडियो के बाहर देखी।
 
अनुष्का की इस तस्वीर पर मजे लेते हुए किंग खान ने लिखा कि वो अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट करेंगे क्योंकि वो उनका पीछा कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »