25 Apr 2024, 12:42:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

चेन्नई। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार को अपने फैंस से रूबरू हुए। इस खास मौके के दौरान उन्होंने अपने फैंस को संबोधित करते वक्त बहुत खुश और भावुक नजर आए। लगभग आठ वर्षों बाद रजनीकांत अपने फैंस से रूबरू हुए। रजनीकांत लगातार चार दिन तक अपने फैंस से मिलेंगे। अपने सुपर स्टार रजनीकांत से मिलने के लिए उनके फैंस सुबह से ही उनके घर के बाहर लंबी कतार में नजर आए। 

 
बता दें कि रजनीकांत अपने किसी फैंस से बातचीत नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें लुभाने के लिए उनके साथ फोटोज क्लिक करवाएंगे। चेन्नई में अपने फैंस के एक राजनीतिक सवाल पर उन्होंने कहा, 21 साल पहले राजनीतिक गठबंधन का समर्थन करते हुए मैंने बहुत गलती की थी। 
 
उन्होंने सवालों के जबाब देते हुए आगे कहा कि मैं अगर राजनीति में शामिल होता हूं तो मैं हर चीज संभाल के करूंगा। गलती ना दोहराते हुए गलत लोगों को खुद से जुड़ने का मौका नहीं दूंगा। 2009 में रजनीकांत आखिरी बार आठ साल पहले अपनी फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’ की रिलीज के बाद फैंस से मिले थे। इस साल रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ रिलीज होने वाली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »