24 Apr 2024, 05:34:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। मां शब्द में पूरा संसार बसा है। संसार हमें जन्म लेने के बाद जानता है, लेकिन वह मां ही है जो हमारे जन्म लेने के नौ महीने पहले से हमें जानती और प्यार करती है। मां की कोख दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है। हर मुश्किल का सामना कर, मां बच्चे को जन्म देती है। मां का प्यार बहुमूल्य है और इसी रिश्ते को आदर देते हुए मनाया जाता है मदर्स डे। ये दिन मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह चलन अमेरिका में शुरू हुआ था और मां को सम्मानित करने का यह आइडिया सबको इतना पसंद आया कि इसे पूरे विश्व में मनाया जाने लगा। मां तो आखिर मां होती है फिर चाहे वह एक साधारण सी महिला हो या सेलेब्रिटी। मां की ममता कभी आंकी नहीं जा सकती। वैसे भी अब मां, मॉम बन गई हैं, जिसकी तस्वीर भी समय के साथ बदली है। आज की मां सुपर मॉम बन गई हैं जो बाहर जाकर काम भी करती हैं और अपनी संतान को अच्छी परवरिश भी देती हैं। तो ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकती है। यहां भी कई ऐसी सुपर मॉम हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग करियर और मातृत्व के बीच संतुलन कायम कर अपने आपको फिट और स्टाइलिश रखते हुए मिसाल कायम कर दी है। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की इन सुपर स्टाइलिश ‘मॉम’ के बारे में.........

सुष्मिता सेन  
सिंगल मदर का उदहारण सुष्मिता सेन से बेहतर क्या होगा। पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकीं और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लिया। उनकी बड़ी बेटी का नाम रेने और छोटी का नाम अलीसा है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ बहुत क्यूट पोस्ट्स डालती हैं। वह कहती हैं कि, मां बनना अपने आप में एक वरदान है और इसके लिए जरूरी नहीं है किसी को जन्म देकर इस सुख की प्राप्ति करना। मुझे गर्व है कि मैं दो बेटियों की मां हूं। मेरे लिए हर दिन ही मदर्स डे है।
 
करीना कपूर खान
सुपर स्टाइलिश ‘मॉम’ की लिस्ट में हाल में मम्मी बनी करीना कपूर खान भी शामिल हैं। करीना पहली बार मम्मी के रूप में मदर्स डे का अनुभव करेंगी। करीना ने अपने बेटे तैमूर को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना काम को लेकर प्रतिबद्ध थीं। उन्होंने कभी भी अपने मातृत्व को काम के बीच नहीं आने दिया और बेटे के जन्म के बाद उन्होंने अपने काम और मातृत्व के बीच गजब का संतुलन कायम किया। उन्होंने बेहद ही कम समय में तकरीबन 10 किलो वजन कम किया और आज वे बेहद फिट और स्टाइलिश मॉम हैं।
 
ऐश्वर्या राय
दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी आदाकारी से सबका दिल जीता है। बतौर मां भी वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। बेटी आराध्या का ख्याल रखने के साथ ऐश अपने एक्टिंग करियर पर भी फोकस कर रही हैं। वे आज भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। 
 
मलाइका अरोड़ा
अपने आइटम नंबर्स से चर्चा में रहने वाली मम्मी मलाइका सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बेहद ही स्टाइलिश ड्रेसेस में पोज देती हुर्इं मलाइका एक कूल मम्मी का टैग हासिल कर चुकी हैं। बेटे अरहान के जन्म के बाद मलाइका ने ममता का अनुभव किया। हाल ही में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक लिया है जिसके चलते बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली है। आखिरकार मां तो मां ही होती है।
 
ट्विंकल खन्ना
 2002 में बेटे आरव और 2012 में बेटी नितारा के जन्म के बाद भी ट्विंकल ने अपने आप पर पूरा ध्यान दिया। भले ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका हर स्टाइल आज भी बेहद खूबसूरत है। 
 
श्रीदेवी
‘हवा हवाई’ और ‘चांदनी’ के नाम से जाने जाने वाली श्रीदेवी बॉलीवुड की स्टाइलिश मॉम में से एक हैं। बोनी कपूर से विवाह कर श्रीदेवी ने जाह्न्वी और खुशी को जन्म दिया। श्रीदेवी और इनकी दोनों बेटियां आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। जाह्न्वी के बॉलीवुड डेब्यू से लेकर श्रीदेवी की आने वाली फिल्मों तक हर कुछ सोशल मीडिया पर ध्यान बटोर लेता है।
 
शिल्पा शेट्टी
फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी तो हमेशा से ही सुपर मॉम की कैटेगरी में विराजमान रहती हैं। अपनी फूड वीडियोज, एक्सरसाइज वीडियोज और दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए चर्चा में रहने वाली शिल्पा स्टाइलिश मॉम की लिस्ट में हमेशा बनी रहेंगी। बेटे को लेकर आए दिन शिल्पा वेकेशन करती रहती हैं। इससे पता चलता है कि उनके बेटे को पापा से ज्यादा मम्मी के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लगता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »