20 Apr 2024, 19:37:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डॉन के बेटे की रजनी को धमकी, कहा- छवि खराब की तो छोड़ूंगा नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 12:40AM | Updated Date: May 14 2017 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत को कभी मुंबई के डॉन रहे हाजी मस्तान के मुंहबोले बेटे सुंदर शेखर ने धमकी दी है। उसने कहा, हाजी मस्तान के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं तो ठीक है, लेकिन अगर उन्होंने हाजी मस्तान को नकारात्मक भूमिका में दिखाया तो वो रजनीकांत को छोड़ेंगे नहीं। 

 
सुंदर ने एक नोटिस भेजकर रजनीकांत तक ये संदेश पहुंचाया। इसमें लिखा गया है कि आप हाजी मस्तान पर फिल्म ‘गॉडफादर’ बना रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस फिल्म के जरिए आप उनकी छवि खराब न करें। हाजी मस्तान को लोग अंडरवर्ल्ड डॉन और स्मगलर की तरह ही जानते हैं, लेकिन यह सही नहीं है।
 
सुंदर शेखर ने कहा कि हाजी मस्तान को कोर्ट ने दोषी नहीं ठहराया है। उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी, जो आज भी है। सुंदर ने रजनीकांत को हाजी मस्तान की जिंदगी पर अच्छी फिल्म बनाने को कहा। दूसरे धर्म का होने के बावजूद मैं उनका करीबी था। 
 
उन्होंने कभी मुझ पर धर्म बदलने के लिए दबाव नहीं डाला। बता दें कि रजनीकांत की आने फिल्म ‘गॉडफादर’ है जो माना जा रहा है कि देश के पहले डॉन और तस्कर हाजी मस्तान के ऊपर ही बनाई जा रही है। गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के वक्त भी सुंदर शेखर ने काफी बवाल किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »