29 Mar 2024, 06:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

B'DaySpcl.. पोर्न स्टार नहीं, नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2017 11:43AM | Updated Date: May 13 2017 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का आज जन्मदिन है। 13 मई 1981 को जन्मीं सनी आज पूरे 35 साल की हो गई हैं और इनकी विदेशों के अलावा भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सनी बॉलीवुड में अाने से पहले पॉर्न इंडस्ट्री में थीं। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद सनी ने उस इंडस्ट्री से पूरी तरह दूरी बना ली है।साल 2012 में फ़िल्म जिस्म 2 से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली इस सनी के बॉलीवुड करियर के बारे में तो आप जानते ही होंगे।

कनाडा में हुआ जन्म 
सनी लियोन यानि की करणजीत वोहरा का जन्म 13 मई, 1981 कनाडा में हुआ। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है।वो असल में पंजाब की रहने वाली हैं और गर्व से वो इस बारे में बताती भी हैं।

बिग बॉस के लिए आईं भारत 
साल 2011 में सनी लियोन ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन-5 में हिस्सा लिया था, जिससे उन्हें काफी लोगों का प्यार मिला।लोग उनके भोलेपन को पसंद करते थे।

पोर्न इंडस्ट्री 
सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम रह चुकी हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई और फिर सबकुछ बदल गया।
 
बॉलीवुड में एंट्री 
साल 2012 में सनी लियोन की पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई जिस्म-2। हालांकि फिल्म बुरी तरह पिट गई, लेकिन बॉलीवुड में सनी की गाड़ी चल पड़ी।उन्होंने फिल्म के कई सारे बोल्ड सीन्स दिए।

बन गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस 
इसके बाद सनी लियोन हेट स्टोरी -2, रागिनी एमएमएस-2, मस्तीजादे, एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम किया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »