29 Mar 2024, 11:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजान विवाद पर राखी सावंत ने सोनू निगम को बताया शैतान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2017 11:07AM | Updated Date: May 13 2017 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने गायक सोनू निगम के मस्जिदों में अजान संबंधी बयान पर उन्हें शैतान बताया। कहा कि ये बयान उनका मानसिक दिवालियापन है। कमला नगर के कैलाश प्लाजा में एक इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करने आईं राखी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक्टिंग करना सबके वश की बात नहीं है। अभी तक फिल्म इंडस्ट्री के शेर सलमान खान कहलाते थे, लेकिन बाहुबली (प्रभाष) ने उन्हें भी पछाड़ दिया है। बाहुबली जैसी फिल्म में भूमिका करने के लिए बड़ा कलेजा चाहिए।

इस मौके पर आए गुलशन ग्रोवर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बहन तेरी होगी’ का जिक्र किया। कहा कि हमेशा की तरह इस फिल्म में भी वे खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। आगरा के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आगरा खूबसूरत शहर है। वह कई साल पहले एक शूटिंग के सिलसिले में आगरा आए थे, तब फिल्मी दुनिया में उनकी पहचान कम थी। राकेश सावंत ने बताया कि वह बच्चों के लिए ‘हॉरर स्कूल’ नाम से थ्रीडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसमें राखी सावंत, राजपाल यादव, केके मेनन, जॉनी लीवर, सुनील ग्रोवर भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस मौके पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, सुनील कर्मचंदानी, ललित कुमार वर्मा, केशव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »