20 Apr 2024, 05:02:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बाहुबली’ को टक्कर देने के लिए हिंदी सिनेमा एक और महाकाव्य, रामायण पर फिल्म बनाने के लिए अपनी कमर कस रहा है। 250 करोड की लागत में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ ने भारतीय सिनेमा में क्रांती की है। इस फिल्म से कईयों ने सीख भी ली है और अब इसे टक्कर देने के उद्देश्य से तीन फिल्म निर्मातार्ओं ने हाथ मिलाया है। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म के निर्माण के लिए तीन निर्माताओं अलू अरविंद, नमित मल्होत्रा और मधु मंतेना ने हाथ मिलाया और यह रामायण पर आधारित इस फिल्म का बजट 500 करोड है। 
 
यह फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में होगी, जो कि भारत की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में अनुमानित 500 करोड़ रुपए के बजट के साथ पेश होगी। इस फिल्म को 3डी में शूट किया जाएगा और तीन भाग की श्रृंखला के रूप में जारी किया जाएगा। इन सब की पुष्टि करते हुए अलू अरविंद ने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन रामायण को बड़े पर्दे पर संभवत: सबसे शानदार तरीके से बताया जाना चाहिए। 
 
हम एक शानदार प्रस्तुति लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक करीबी सूत्र के अनुसार तीनों निर्माता स्क्रिप्ट पर एक वर्ष से अधिक समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने महसूस किया कि महाकाव्य को कई सालों से बड़ी स्क्रीन पर पेश नहीं किया गया है। 1987-88 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की रामायण और फिर 2008 में सागर आर्ट्स द्वारा इस महाकाव्य को एक बार फिर नए परिवेश में बनाया गया था। अब वे इस समय महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »