25 Apr 2024, 13:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। कमीने, हैदर, जब वी मेट और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के साथ शाहिद कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल पुरे कर लिए हैं। अपनी इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए शाहिद कहते हैं, 14 साल पूरे होने के बावजूद मैं अपने आपको आज भी स्टूडेंट जैसा मानता हूं। 
 
उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। शाहिद ने अपने ट्विटर पर लिखा, शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 14 साल मैंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वही किया जो उन्हें पसंद आया। मैंने अपने आपको हमेशा एक स्टूडेंट की तरह माना है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से मैंने बहुत कुछ सीखा है। साथ ही उन्होंने लिखा, बहुत कुछ सीखना है। बहुत कुछ हासिल करना है। बहुत कम वक्त है। धन्यवाद मुझ पर विश्वास करने के लिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »