29 Mar 2024, 19:36:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जल्द ही शादी कर सकते हैं रणबीर कपूर, मां नीतू ने देखी लड़की!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 1:17PM | Updated Date: May 11 2017 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच खबर है कि रणबीर की मां नीतू कपूर उनके लिए लड़की तलाश रही हैं। हाल ही में रणबीर और नीतू को लंदन से लौटते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, मां-बेटे की ये जोड़ी लंदन के किसी प्रतिष्ठित फैमिली से रणबीर की शादी के सिलसिले में मिलने गई थी। हालांकि, अब तक इसका ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है। वैसे, रणबीर का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। 
 
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ इनकी शादी तक की खबरें उड़ी थीं। लेकिन दोनों ही एक्ट्रेसेस से उनका ब्रेकअप हो गया। रणबीर की पहली गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक रहीं, जिन्होंने बाद में इमरान खान से शादी की है। डेब्यू फिल्म सावरियां (2007) के दौरान रणबीर का नाम सोनम कपूर से जुड़ा था। 
 
हालांकि, यह रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं टिक पाया था। बचना-ए-हसीनों (2008) के सेट पर रणबीर और दीपिका करीब आए थे। यहां तक रणबीर के नाम का टैटू दीपिका ने अपनी गर्दन पर गुदवाया था। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों अलग हुए।
 
 इसके बाद रणबीर का नाम कैटरीना से जुड़ा। अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) में पहली बार साथ नजर आई यह जोड़ी तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहीं। लेकिन 2016 की शुरुआत में दोनों अलग हो गए। बता दें, संजय दत्त की बायोपिक के अलावा रणबीर ने हाल ही में 'जग्गा जासूस' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ जमेगी। ब्रेकअप के बाद कैटरीना और रणबीर की यह पहली फिल्म होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »