29 Mar 2024, 12:24:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर, जश्न में डूबे फैन्स, आज करेंगे परफॉर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2017 11:30AM | Updated Date: May 10 2017 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर बुधवार 10 मई को भारत में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। जहां उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। बीबर की सुरक्षा में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा दिखे। 
 
बीबर के लिए सुरक्षा से लेकर मेनेजमेंट तक खास इंतजाम किए गए हैं। जस्टिन बीबर भारत में परफॉर्म देने के लिए काफी रोमांचित हैं। बीबर आज मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
 
बीबर ने ट्विटर पर अपने उत्साह के बारे में बताते हुए कहा, दुबई अद्धितीय है, अगला पड़ाव भारत है। आप तैयार हो। बीबर अपनी चौथी एल्बम पर्पस के प्रचार के लिए टूर कर रहे हैं और छह मई को अपने शो के सिलसिले में दुबई में है। बीबर को लाइव देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है और मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है।
 
कॉन्सर्ट के बाद बीबर अगले दो दिन में नई दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे। वह ताजमहल का भी दीदार करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »