24 Apr 2024, 02:57:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस एक्ट्रेस को मिली कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2017 10:49AM | Updated Date: May 10 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार के बाद जारी बदलावों का असर सोशल मीडिया टीम में भी देखने को मिला। कांग्रेस हाईकमान ने दीपेंदर सिंह हुड्डा की जगह कर्नाटक की पूर्व सांसद और चर्चित कन्नड़ अभिनेत्री राम्या को कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम का प्रमुख बनाया है।

पिछले दिनों हुड्डा को टीम ने विदाई पार्टी भी दी गई। राम्या ने नई जिम्मेदारी संभालते हुए वॉर रूम स्थित सोशल मीडिया के ऑफिस में बैठना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि टीम राहुल की सलाह पर पार्टी को सोशल मीडिया में और अधिक आक्रामक बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। यह टीम कांग्रेस की अधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक जैसे अकाउंट का जिम्मा संभालती है।

राम्या पिछली लोकसभा में कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं, लेकिन 2014 में वह हार गईं। भाजपा की सोशल मीडिया टीम काफी मजबूत है, ऐसे में कांग्रेस खुद को सोशल मीडिया पर मजबूत करने की कोशिश में है। दी पेंदर हुड्डा को पार्टी में नई और अहम जिम्मेदारी देने की चर्चा है। उन्हें किसी राज्य के प्रभार से भी जोड़ा जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »