25 Apr 2024, 11:13:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर भूत का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

अनुष्का शर्मा ने इस वर्ष प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म फिल्लौरी में भूत का किरदार निभाया है। अनुष्का शर्मा ने अपने होम प्रोडक्शन की अगली पेशकश 'परी' की घोषणा की है। फिल्म में वो परमब्रत चटर्जी के साथ अभिनय करेंगी। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर ही काम हो रहा है। परी का निर्देशन प्रोषित रॉय करेंगे, जो उनकी पहली फिल्म है।
 
चर्चा है कि अनुष्का ने इस बार इस फिल्म में अच्छी वाली भूत का नहीं बल्कि डरावनी वाली भूत बनेंगी। फिल्म की कहानी में ऐसे हॉरर ट्रैक दिखाने की कोशिश है जो इससे पहले बड़े परदे पर नहीं आये हैं।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »