29 Mar 2024, 02:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। ब्रेकअप के लगभग एक साल के बाद एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत साथ नजर आए। यह जोड़ा मुंबई के एक कॉफी शॉप में साथ देखा गया। आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। उनके अलग होने की खबर ने सबको चौंका दिया था।
 
खबर के मुताबिक, सुशांत-अंकिता एक रेस्टोरेंट में साथ कॉफी पीते तो देखे गए थे, लेकिन उनके बीच कुछ खास बातचीत नहीं हो रही थी। वे सिर्फ और सिर्फ चुपचाप कॉफी पीते नजर आएं। सुशांत और अंकिता, एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से नजदीक आए थे। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »