18 Apr 2024, 09:30:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने 'माना के हम यार नहीं' के जरि अपने गायन  की शुरुआत की। इससे तुलना शुरू हो गई है कि परिणीति, आलिया और श्रद्धा में से कौन अच्छी गायिका है?
श्रद्धा ने तो गाना 'एक विलेन' से शुरू कर दिया था।
 
'गलियां' का अनप्लग्ड वर्जन काफी पसंद किया गया था और आज भी सुना जाता है। इसमें श्रद्धा की ही आवाज है। दूसरी ओर आलिया भट्ट ने 'हाइवे' के लिए गाया था। आलिया का 'मैं तेनु समझावां' का अनप्लग्ड वर्जन भी बहुत अच्‍छा था। 
 
गायकी के मामले में श्रद्धा अपनी समकालीन अभिनेत्रियों से थोड़ा आगे नजर आती हैं। उनके नाना पंडित पंढरीनाथ  ल्हापुरे संगीत से जुड़े थे। लता मंगेशकर से भी श्रद्धा का रिश्ता है। आलिया, श्रद्धा और परिणीति न केवल अपने अभिनय से प्रभावित कर रही हैं, बल्कि उनकी गायकी भी चमक रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »