23 Apr 2024, 12:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा- ऐश्वर्या राय की वजह से टूटा मेरा रिश्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2017 3:05PM | Updated Date: May 7 2017 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड दबंग सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से बड़ी इंट्रेस्टिंग रही है। उनकी लाइफ में जितनी लड़कियां आईं उतनी ही कंट्रोवार्सिज भी हुईं। सलमान का नाम बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर कैटरीना कैफ तक से जुड़ा लेकिन एक नाम बहुत खास था वो था सोमी अली का।
 
सोमी अली न सिर्फ सलमान के करीब थीं बल्कि उनके परिवार के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते थे। शादी की भी बात चलने लगी थी लेकिन हमेशा की तरह यह रिश्ता भी बीच में टूट गया। उसी समय का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह एक इंटरव्यू का वीडियो है जिसमे सोमी ने अपने और सलमान के रिश्ते टूटने की वजह ऐश्वर्या को बताया है।
 
सोमी फ्लोरिडा में रहती थीं और सलमान खान की दीवानी थीं। उन्होंने सलमान से मिलने की जिद कर ली। उनकी मां को बात मानना पड़ी और वे मुंबई रहने आ गए। धीरे-धीरे सोमी अली ने बॉलीवुड में कुछ फिल्में हासिल कर ली और धीरी धीरे सलमान के नजदीक पहुंच गईं।
 
सोमी ने सलमान के परिवार में भी अपनी जगह बना ली। सलमान को भी सोमी से प्यार हो गया, उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा है कि जब भी उन्हें मदद की जरूरत पड़ती सलमान मदद करते थे लेकिन बीच में ऐश्वर्या आ गईं और सलमान सोमी से अलग हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »