24 Apr 2024, 18:55:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दीपिका पादुकोण 70वें इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल ‘कांस’ में इस साल हिस्सा लेने वाली हैं। दीपिका इस समारोह में लोरियल पेरिस का प्रतिनिधत्व करते हुए मेकअप और अलग-अलग स्टाइल में जलवा बिखेरेंगी। ‘कांस’ से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दीपिका बहुत ही हॉट लग रही हैं।
 
बता दें कि ‘कांस’ में सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी हिस्सा लेंगी। ऐश्वर्या और सोनम ने ‘कांस’ में 2002 और 2011 से ही हर साल जा रही हैं, जबकि दीपिका पहली बार यहां नजर आने वाली हैं। इन तीनों बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावा हॉलीवुड अभिनेत्रियां जुलियन मूर और ईवा लॉन्गोरिया भी लोरियल पेरिस का प्रतिनिधत्व करती दिखेंगी। 
 
लोरियाल पेरिस के महाप्रबंधक रागजीत गर्ग ने बताया कि, हमें ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल ‘कांस फिल्म महोत्सव’ में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर लॉरियाल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कांस फिल्म महोत्सव 17 से 28 मई तक चलेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »