19 Apr 2024, 01:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मनीषा कोइराला अपनी आने वाली फिल्म ‘डियर माया’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में मनीषा एक माया नाम की महिला का किरदार निभाएंगी। जो कि चुपचाप एक बंद घर में रहती है। वह अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करती है, लेकिन उसकी जिंदगी में बदलाव तब आता है जब उसे एक अंजान इंसान का खत मिलता है।
 
यह इंसान माया से प्यार करने का दावा करता है, लेकिन माया को नहीं पता कि यह सारे खत दो स्कूल की लड़कियों के द्वारा लिखे जा रहे थे। जो कि माया की रूखी जिंदगी में कुछ खुशियां बिखेरना चाहती थीं।
 
इसके बाद चीजें ऐसी बदलती हैं कि किसी को उम्मीद नहीं थी। माया अपने इस प्रेमी को ढ़ूंढ़ने के लिए सब कुछ बेचकर निकल जाती है और यह लड़कियां इन सारी चीजों के लिए अपने-आपको दोषी मानती हैं। इसी कारण इन दोनों लड़कियों की दोस्ती भी टूट जाती है। इसके बाद ये दोनों लड़कियां माया को ढ़ूंढ़ने में लग जाती हैं और सारी खराब चीजों को ठीक करती हैं। फिल्म इस साल 2 जून को रिलीज होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »