26 Apr 2024, 00:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए ट्वीट करके अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रियंका ने इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए एक लेटर लिखा। प्रियंका ने अपने इस इमोशनल लेटर में लिखा, इस फैसले को आने में भले 5 साल का वक्त लगा हो लेकिन आखिर आज सत्य जीत हो गई। इस फैसले से अब सभी को सीख मिलेगी। 
 
मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर बढ़ा फक्र महसूस हो रहा है। पिछले 5 सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था। सभी लोग बस यही चाहते थे कि उन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। प्रियंका ने आगे अपने इस पात्र में लिखा कि ये कोई मामूली लड़ाई नहीं थी। 
ये एक ऐसी बड़ी क्रांति थी जिसने पूरे भारत को हिला कर रख दिया था। इस क्रांति में भारत का हर तबका शामिल था।
 
आज इस लड़ाई का फैसला हुआ है। इस लड़ाई थी, को हर इंसान ने अपनी तरफ से लड़ा। हमलोग कभी निर्भया को भूल नहीं पाएंगे। यह लड़ाई समाज के किसी एक तपके की नहीं थी यह हर एक लड़की की लड़ाई थी। प्रियंका चोपड़ा अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आने वाली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »