19 Apr 2024, 14:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्‍ट्रीय पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2017 10:20AM | Updated Date: May 4 2017 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को जाने-माने फिल्म निर्देशक के. विश्वनाथ को भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दादा साहब फाल्के, हिंदी फिल्मों के खिलाड़ी अक्षय कुमार को फिल्म रुस्तम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सुरभि लक्ष्मी को मलयालम फिल्म मिन्नामिनुंगु: द फायरफ्लाई में उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
मुखर्जी ने यहां एक समारोह में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उपस्थित थे। हिंदी फिल्म दंगल के लिए जायरा वसीम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म पिंक को सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »