25 Apr 2024, 16:23:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने पहली बार मराठी गाना गाया है। सलमान खान का पहली बार गाया ये मराठी गाना, 1956 में आई फिल्म 'चोरी चोरी' में लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया प्रसिद्ध गीत  'पंछी बनूं उड़ती फिरू...' की तर्ज़ पर है।
 
सलमान खान ने एंक्टिग से पहले अपनी आवाज का एक बार फिर नया अंदाज दिखा दिया है। इस बार उन्होंने हिंदी में नहीं बल्कि मराठी में एक गाना गया है, जिसका आॅडियो जारी किया गया है। सलमान खान ने अपने दोस्त महेश मांजरेकर की फिल्म 'एफ यू - फ्रेंडशिप अनलिमिटेड ' में एक गाना गाया है और अब इस मराठी गाने को फिल्म के ज्यूकबॉक्स के साथ आॅडियो के रूप में रिलीज़ किया गया है।
 
लड़की को पटाने का ये सॉन्ग सलमान खान की आवाज में है और इस गाने को सुन कर कह सकते हैं कि नॉन-मराठी होते हुए भी सलमान ने अपनी तरफ से इस गाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने गाने के अंत में इसे हिंदी में भी गा दिया है। फिल्म 'एफ यू' के इस गाने को समीर सप्तिसकर ने कम्पोज किया है और सलमान खान के साथ इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »