18 Apr 2024, 14:11:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी लियोनी के पार्टनर बनेंगे वीरेन्द्र सहवाग, साथ में करेंगे ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 5:46PM | Updated Date: May 2 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सनी लियोनी जल्द वीरेंद्र सहवाग के साथ क्रिकेट कमेंट्री करती नजर आएंगी। हाल ही में सुनील ग्रोवर के साथ मसाला कमेंट्री बॉक्स से मैच का हाल सुनाने वाली सनी वीरेंद्र सहवाग के कमेंट्री के टैलेंट को चेक करेंगी। 
 
दरअसल, सनी लियोन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट की है और कहा कि हेलो दोस्तों मैं सनी और मैं 2 मई को आप सभी को अनंधित करने का रही हैं। मैं UC अप्प के लिए कमेंटरी करती हुई दिखाई दूंगी मगर अपने साथ कमेंटरी के लिए किसी क्रिकेट के दिग्गज तलाश कर रही हूं… क्या आप सभी मेरी मदद करेंगे और कोई सुझाव देंगे….?
 
इस ट्वीट को पढ़कर ट्वीटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि हम्म.. कमेंटरी सनी के साथ बेहद ही फनी होगी। मैं तो तैयार हूं, आप भी तैयार हो जाओ…! धमाका हो जाएंगा, क्यों…..?”
 
सनी लियोनी से कमेंट्री सुनने का मौका दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मौजूद लोगों को सनी लियोनी से कमेंट्री सुनने का मौका मिलेगा। सनी यहां वीरेंद्र सहवाग के साथ यूसी ब्राउजर के लिए ऐप पर आधारित कमेंट्री करेंगी।
 
जैसा कि आप जानते हैं कि सहवाग मैदान के साथ-साथ कमेंट्री बॉक्स में भी काफी मजाकिया रहते हैं। उनकी और सनी लियोनी की जोड़ी देखने लायक होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »