28 Mar 2024, 14:54:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
  • Untitled-4
  • Untitled-5
  • Untitled-6
  • Untitled-7
  • Untitled-9
मुंबई। न्यूयॉर्क में फैशन इवेंट मेट गाला 2017 का आयोजन हुआ है जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार एंट्री की है।
 
प्रियंका ने भूरे रंग का ट्रेंच कोट स्टाईल का ड्रेस पहना था। वहीं दीपिका सफेद रंग के गाउन में दिखीं। उन्होंने बड़े कानों के इयररिंग्स के साथ बालों में भी हेयर एकस्सेरि लगाई हुई थी। 
 
प्रियंका चोपड़ा तो पहले ही दुनिया भर में अपने रेड कार्पेट लुक्स के लिए सराही जा चुकी हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण भी अपने लुक्स से लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा खासकर इस इवेंट में हमेशा से काफी अलग अंदाज में पहुंची और इस अंदाज में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
 
प्रियंका चोपड़ा की वाकई बात ही कुछ और है। कहना गलत नहीं होगा कि होगा मेट गाला 2017 में उनकी ही धूम रही तो दीपिका पादुकोण ने भी इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 
वो भी अपने सिंपल और एलिगेंट लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इन दोनों अभिनेत्रियों का इस इवेंट में शामिल होना इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें हॉलीवुड के गिने चुने सेलिब्रिटिज ही शामिल होते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »