25 Apr 2024, 18:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राहुल ने पिता विनोद खन्ना को किया याद, कहा-‘‘ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है’’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 2:31PM | Updated Date: May 2 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता राहुल खन्ना ने अपने पिता एवं अभिनेता-राजनेता विनोद खन्ना को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा की। ब्लैडर कैंसर के चलते 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। 
 
अभिनेता ने ट्विटर पर पिता के साथ अपने बचपन की एक ‘ब्लैक एंड वाइट’ तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने पिता एवं बड़े भाई अक्षय के साथ समुद्र के किनारे पर खेल रहे हैं।
 
राहुल ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है। विनोद खन्ना के अपनी पहली पत्नी गीतांजलि से राहुल और अक्षय दो बेटे हैं, दोनों वर्ष 1985 में अलग हो गए थे। ‘इम्तिहान’ के अभिनेता ने वर्ष 1990 में कविता से दूसरी शादी की थी जिससे उनके दो बच्चे बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा हैं।
 
विनोद खन्ना ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कुर्बानी’ और ‘इंसाफ’ जैसी फिल्मों में निभाई अपनी भूमिका के लिए पहचाने गए। अभिनेता के साथ ही वह पंजाब के गुरदासपुर से संसद के सदस्य भी थे। अभिनेता का निधन 70 साल की उम्र में हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »