29 Mar 2024, 10:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोशल मीडिया तक पहुंच दीपिका-कैटरीना का कोल्डवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 11:56AM | Updated Date: May 2 2017 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल्‍ ही में इंस्टाग्राम जॉइन किया। कुछ ही दिनों में उनके इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने स्वागत किया। इसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां भी शामिल है। जिसमें सलमान, शाहरूख, अक्षय जैसे कई सुपरसितारे मौजूद है।
 
अपने इंस्टाग्राम पर कैटरीना अब तक जिन्हें फॉलो कर रही हैं इस लिस्ट में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अर्पिता खान शर्मा, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, रितिक रोशन, कबीर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फरहान अख्तर और जोया अख्तर जैसे सितारे शामिल हैं। उनके फॉलोर्स से ये साफ जाहिर होता है कि कैटरीना की बॉलीवुड में अच्छी दोस्ती किससे है। और किसे वो नहीं पसंद करती है।
 
लेकिन कैट ने अभी भी एक से दूरी बना रखी है और ये हैं दीपिका पादुकोण। लगता है कि रणबीर कपूर को लेकर दोनों की फाइट अभी भी जारी हैं। बता दें कि रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप की वजह कटरीना कैफ मानी जाती हैं। तभी से कटरीना और दीपिका में कोल्ड वॉर जारी है। पार्टीज में भी ये अक्सर एक दूसरे को इग्नोर ही करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »