25 Apr 2024, 22:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मिल्खा, मैरी कॉम और एमएस धोनी के बाद अब बॉलीवुड में इन दिनों खेल जगत से जुड़ी हस्तियों के जीवन पर फिल्म बनाने का चलन बढ़ गया है। अब इसी लिस्ट में बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू का नाम भी शामिल होने वाला है।
 
पीवी सिंधू के जीवनी पर जल्द फिल्म बन सकती है। इस फिल्म को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रोड्यूस करेंगे। साथ ही खबर यह भी है कि बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण पीवी सिंधू की बायोपिक में उनका किरदार अदा कर सकती हैं।
 
जब एक इंटरव्यू के दौरान सोनू से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में फिलहाल कुछ तय नहीं किया गया है, जैसे ही फिल्म की हीरोइन और डायरेक्ट फाइनल हो जाएंगे वैसे ही इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »