29 Mar 2024, 14:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रभास ने फिल्म देखी तो पता चला, कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 9:41AM | Updated Date: May 2 2017 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘बाहुबली 2’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और दर्शकों को 2 साल बाद यह पता चला कि आखिर कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन बाहुबली प्रभास को खुद यह नहीं पता था कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?
 
और इस बात का जबाव उन्हें खुद फिल्म देखने के बाद ही पता चला। यही नहीं बल्कि प्रभास को फिल्म की रिलीज के बाद से नींद ही नहीं आ रही है और इसके पीछे के राज को जानकर दर्शक हैरान हो जाएंगे।
 
दरअसल बात यह है कि प्रभास अपने फैंस की शुभकामनाओं का जबाव देने में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें 48 घंटे तक नींद ही नहीं आई। एक करीबी सूत्र ने बताया कि प्रभास लोगों से बात करने और सबकी शुभकानाओं का जबाव देने में काफी व्यस्त थे।
 
इस प्रोजेक्ट से उनकी बहुत सारी फीलिंग जुड़ी हुई थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने करियर के चार साल दे दिए। फिर भी उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »