26 Apr 2024, 03:17:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं। क्या अभिनेत्री काजोल ने बीफ पार्टी की है? दरअसल काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वो एक दोस्त के रेस्टोरेंट में पहुंची हैं, जहां उनके दोस्त ने बेहद खास डिश बनाई है। इस डिश को लेकर काजोल बेहद उत्साहित दिखाई देती हैं।
 
काजोल अपने इस वीडियो में बता रही हैं कि उनके दोस्त रेयान ने लंच में कुछ बेहद खास बनाया है। इस बीच कैमरा एक बाउल में रखे डिश पर जाता है। इस डिश का जिक्र करते हुए काजोल अपने फ्रेंड को बुलाती हैं। वीडियो में अपने फ्रेंड से पूछती हैं कि आखिर ये डिश क्या है।
 
इस पर उनके दोस्त रेयान बताते हैं कि ये डिश बीफ है। इसके बाद काजोल उस डिश को लेकर काफी उत्साहित दिखाई देती हैं और वीडियो खत्म हो जाता है। हालांकि ये साफ नहीं होता है कि काजोल ने ये डिश खाई या नहीं लेकिन उनके शेयर किए गए वीडियो से हंगामा जरूर बढ़ जाता है।
 
काजोल के इस सवाल का जो जवाब मिला वही इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण बन गया है। लोग काजोल के फेसबुक वॉल पर इस वीडियो को देख अपने-अपने तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »