16 Apr 2024, 17:00:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विनोद खन्ना ने PAK में किया था डांस, वीडियो हो रहा है वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 1:46PM | Updated Date: May 1 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के दुनिया को अलविदा कहने के बाद सिर्फ भारत के लोगों को ही नहीं, पाकिस्तान में भी लोगों को गमजदा किया।
 
विनोद की पुरानी यादों को लोग पुराने वीडियो देखकर ताजा कर रहे हैं। पाकिस्तान में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब देखा जा रहा है जिसमें वह एक कल्चरल प्रोग्राम में डांस कर रहे हैं।
 
इस वीडियो को 27 अप्रैल को एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया था। वीडियो में विनोद खन्ना, रेखा और आबिदा परवीन के एक लाइव परफॉर्मेंस में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विनोद खन्ना और क्रिकेटर इमरान खान भी साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है विनोद खन्ना, 1989 में लाहौर के एक चैरिटी शो में। 
 
 बता दें कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने पुश्तैनी घर को देखना चाहते थे, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »