28 Mar 2024, 23:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एस राजामौली बोले- बाहुबली 2 को खुद भगवान ने दिया आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 12:57PM | Updated Date: May 1 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत ने बाहुबली-2 देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस फिल्म की और पूरी टीम की तारीफ की। रजनीकांत ने ट्वीट कर लिखा यह फिल्म भारतीय सिनेमा का गर्व है। एसएस राजामौली और उनकी टीम को मेरा सैल्यूट।
 
रजनीकांत से ऐसी प्रतिक्रिया पाकर राजामौली भी बहुत खुश हुए। उन्हें लगा जैसे खुद भगवान ने अपना आशीर्वाद दिया हो। राजामौली ने भी ट्वीट करके रजनीकांत का शुक्रिया अदा किया।  
 
बता दें इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई करके ऐसा इतिहास रच दिया था जिसे तोड़ पाना किसी बॉलीवु़ड फिल्म के लिए आसान नहीं होगा।
 
एसएस राजामौली की फिल्म में प्रभास ने तीन किरदार निभाए हैं। बाहुबली ने टिकट खिड़की पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं और ऐसी उम्मीद है कि इसने 400 करोड़ से ऊपर की की कमाई कर ली है। दो दिन में फिल्म ने 382 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »