24 Apr 2024, 07:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री लांच करेंगी प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 3:13PM | Updated Date: Apr 27 2017 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और फिल्मकार प्रियंका चोपड़ा सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री शुरू करना चाहती है। प्रियंका भारत में सिक्किम की फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करने जा रही हैं।
 
प्रियंका ने बताया कि उनकी होम प्रोडक्शन पर्पल पेबल जो कि वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ रन करती हैं, आने वाले समय में रीजनल फिल्मों पर अधिक फोकस करेंगीं।
 
प्रियंका ने बताया कि वह बंगाली फिल्मों के अलावा, कोंकणी फिल्म बनाने जा रही हैं। लेकिन उनका मेन फोकस सिक्किम में फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करने का है। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने वहां की सरकार से बातचीत की है और वह जल्द ही इस फिल्म की शुरुआत करेंगी।
 
प्रियंका ने बताया है कि सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री के लिए वह वहीं के कलाकारों को चुनने वाली हैं और वहां के ही टेक्नीशियन को और स्टार्स को ग्रो करने की कोशिश करेंगीं। प्रियंका ने कहा कि वह छोटी लेकिन विषयपरक फिल्में ही बनाएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »