19 Apr 2024, 17:59:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत पर इन दिनों स्टारडम का भूत सवार है। आए दिन वे विवादों में फंसते जा रहे हैं। हाल ही में वे फिल्म ‘राब्ता’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक फिमेल पत्रकार से भीड़ गए थे। अब खबरों की माने तो सुशांत ने अपने फैंस को गाली दी।
 
इस फैन ने गुस्से में आकर उनके चौकीदार की पिटाई कर दी है। खबर के मुताबिक सुशांत देर रात अपनी नई कार में ड्राइव पर निकले। कुछ यंग फैंस ने उन्हें कार में देख लिया। उन्होंने सुशांत की कार का पीछा किया।
 
जैसे ही वे अपनी कार से अपने कॉम्पलेक्स के बाहर गाड़ी पार्क करने के लिए आए तो उनको उनके फैंस ने एक सेल्फी के लिए अप्रोच किया, लेकिन लगता है सुशांत को यह पसंद नहीं आया।
 
उन्होंने पीछे मुड़कर अपने फैंस को गालियां देना शुरू कर दिया। सुशांत के बचाव में उनके वॉचमैन आए और उन्होंने फैंस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने उनको वहां से जल्दी जाने की हिदायत भी दी, लेकिन सुशांत के खराब बर्ताव का खामियाजा बेचारे चौकीदार को भुगतना पड़ा। उन्होंने उस चौकीदार को थप्पड़ जड़े। इसके बाद वह ग्रुप वहां से भाग गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »