16 Apr 2024, 14:44:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बाहुबली 2' ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक टिकट 2400 रुपए का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 11:28AM | Updated Date: Apr 26 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'बाहुबली 2' रिलीज होने में सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। इसी के साथ दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग टिकटें हजारों रुपए में बिक रही हैं।
 
अब एक और रिकॉर्ड बाहुबली के नाम हो गया है। दरअसल, दर्शकों को बाहुबली 2 देखने के लिए 2400 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अभी तक किसी भी फिल्म के इतने महंगे टिकट नहीं हुए हैं। ये दाम लग्जरी टिकटों का है। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। दिल्ली के सिनेमाघरों में इसकी टिकटों की सबसे ज्यादा कीमत 2400 रुपए रखी गई है। 
 
यह फिल्‍म भारत में 8000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। फिल्‍म में प्रभास, राणा दग्‍गूबाती, तमन्‍ना भाटिया, अनुष्‍का शेट्टी और सत्‍यराज मुख्‍य भूमिका में हैं। डीएनए के अनुसार भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »