20 Apr 2024, 01:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कैटरीना ने खरीदा लिया नया घर, फैंस को बनना चाहती है अपना गेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 11:01AM | Updated Date: Apr 26 2017 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने लिए नया घर खरीद लिया है। कैटरीना चाहती हैं कि वो अपने नए घर की खुशियों को अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करें। जी हां, कैटरीना ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वो अपने फैंस के साथ इस खुशी के मौके पर पार्टी करना चाहती है।
 
कैटरीना ने फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा है, "मैं जल्द ही नया घर खरीद रही हूं। क्या आप मेरे घर आएंगे अगर मैं आपको अपना पता दूं तो?"
 
कैटरीना की इस पोस्ट पर कुछ ही घंटो में 2 लाख से ज्यादा लाइक और गए। इस पोस्ट पर 7 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। कैटरीना की एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, क्या ये सच है? मैं आपको देखने के लिए मुंबई आई थी, लेकिन उस समय आप मुंबई में नहीं थीं।
 
दरअसल रणबीर कपूर से रिश्ते के दौरान कैटरीना ने उनके साथ मिलकर एक घर कराए पर लिया था। दोनों उस घर में एकसाथ रहते थे. ब्रेकअप के बाद रणबीर वह घर छोड़कर दूसरे घर में शिफ्ट हो गए।
 
कैटरीना भी काफी समय से अपने लिए नया घर ढूंढ रही थीं। अब शायद उनको अपनी पसंद का घर मिल गया है। इसिलए जल्द ही वह नए घर में शिफ्ट होने जा रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »