25 Apr 2024, 09:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में व्यस्त है। हाल ही में उनकी फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम कर चुके रणवीर सिंह और फिल्म निर्देशक जोया अख्तर के साथ कुछ समय बिताया। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म जगत के अपने दोस्तों से दोबारा मिलकर अच्छा लगा।
 
प्रियंका ने ट्वीट किया, हमेशा कि तरह रणवीर आपको देखकर अच्छा लगा और बीटीडब्ल्यू पिछली रात की आपकी धुनें अच्छी थीं! ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर, रितेश सिधवानी और जोया एक साथ दोबारा काम कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, मेरे लिए इतनी प्यारी शाम के आयोजन के लिए रितेश और डॉली आपका धन्यवाद। दोनों पार्टनर को प्यार।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »