24 Apr 2024, 11:42:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘जुड़वा 2’ में तापसी का कॉस्ट्यूम हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 10:49AM | Updated Date: Apr 25 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किसी भी चलचित्र या भूमिका के लिए अभिनेता इस बात की काफी खोजबीन करते हैं कि किस प्रकार उनकी छवि भूमिका के अनुरूप ढल सकती है और जब बात तापसी पन्नू की आती है, तो वह इस बात को पूर्णता से सुनिश्चित करती हैं कि उनकी जुबान हो या उनकी छवि परदे पर निभाई जानेवाली भूमिका के अनुरूप दोनों संपूर्णता से उभर पाए। 
 
तापसी वर्त्तमान में वरुण धवन के साथ ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग हेतु लंदन में हैं। फिल्म में उनका नया व्यक्तित्व दर्शकों को देखने को मिलेगा। सूत्रों से पता चला है कि उनके लिए खास तौर पर कास्ट्यूम का डिजाइन किया गया है जो पुराने 1990 के दौर की एक हॉलीवुड फिल्म ‘क्लूलेस्स’ से प्रेरित है।
 
इसमें वह फैशन की पराकाष्ठा पर नजर आएंगी जो कि एक गुजराती एनआरआई व कॉलेज की लड़की की भूमिका है।  यह भूमिका काफी हद तक 90 के दशक की पुरानी कॉलेज कैंपस गर्ल एलीसिया सिल्वरस्टोन की भूमिका से मिलती-जुलती है, इसमें तापसी भी लंबे बालों तथा वेशभूषा और ठाठ-बाट से बेहद ग्लैमरस दिखाई देंगीं। तापसी ने कहा, यह मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा लुक है। 
 
यह ग्लैमरस तो है ही, साथ ही उम्दा और ठाठ-बाट वाला भी है। दरअसल हमें हर दृश्य में ग्लैमरस ऑउटफिट में रहकर सौंदर्य को उभारना था। लंदन शहर की मानसिकता को ध्यान में रखकर स्टाइल का चयन किया गया है। पचास से ज्यादा ऑउटफिट का ट्रायल लेने के बाद अंत में इसका चयन किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »