29 Mar 2024, 15:37:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर जल्द एक टीवी शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। फरहान अख्तर नेशनल जियोग्राफिक पर एक शो को होस्ट करते नजर आएंगे।  इस शो के माध्यम से फरहान बताएंगे कि किस तरह मनुष्य द्वारा पर्यावरणीय क्षति हो रही है।
 
इसकी जानकारी नेशनल जियोग्राफिक इंडिया ने फेसबुक पर साझा की है। इसके साथ पोस्ट वीडियो में फरहान कह रहे हैं, जब मैं छोटा था, तब नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन इकट्टा करता था। ये मेरी पंसदीदा मैगजीन थी। हम एक मुद्दे पर बात करने जा रहे हैं। इस करार को आगे तक ले जाना चाहते हैं। उम्मीद है कि ये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »