23 Apr 2024, 11:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर महान शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
 
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली, साहिर लुधियानवी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में साहिर और साहित्यकार अमृता प्रीतम के संबंध को भी दिखाया जाएगा।
 
चर्चा है कि अभिषेक, साहिर और प्रियंका चोपड़ा, अमृता प्रीतम का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। साहिर लुधियानवी की बायोपिक का नाम गुस्ताखियां रखा गया है।
 
हालांकि इस बारे में भंसाली या उनकी टीम की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। अभिषेक और प्रियंका ने इससे पहले ' ब्लफ मास्टर ' और ' द्रोणा ' में साथ काम किया था।
 
उल्लेखनीय है कि चालीस के दशक में साहिर और अमृता प्रीतम लाहौर के कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। कॉलेज के कार्यक्रमों में साहिर अपने गजलों और नज्मों को पढ़कर सुनाया करते थे।
 
उन दिनों अमृता प्रीतम उनकी गजलों और नज्मों की मुरीद हो गई थीं और उनसे प्यार करने लगी थीं। कुछ समय के बाद साहिर कॉलेज से निष्काषित कर दिए गए।
 
इसका कारण यह माना जाता है कि अमृता प्रीतम के पिता को साहिर और अमृता के रिश्ते पर ऐतराज था, क्योंकि साहिर मुस्लिम थे और अमृता सिख थी तथा साथ ही एक वजह यह भी थी कि उन दिनों साहिर की माली हालत भी ठीक नहीं थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »