29 Mar 2024, 20:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सामाजिक-राजनीतिक रूप से खुद को सजग मानते हैं फरहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 10:17AM | Updated Date: Apr 24 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है वह सामाजिक-राजनीतिक रूप से सजग हैं और यह उनके काम में साफ दिखता है।
 
फरहान ने कहा , ‘एक नागरिक के रूप में हम जिस तरह के समाजिक ताने-बाने के बीच रहते हैं, उसी के अनुसार हमारे सभी काम दूसरों पर असर डालते हैं। इसलिए सजगता जरूरी है।
 
जहां तक मेरे जैसे व्यक्ति की बात है तो एक रचनात्मक व्यक्ति होने के नाते मेरी सामाजिक-राजनीतिक जागरूकता मेरे काम में दिखती है।’ उन्होंने कहा, लोगों को जागरूक करना जरूरी है, आप इसी शहर में रहते हैं, जहां हम रहते हैं, आपको नहीं पता कि कल आपके साथ क्या होगा और आप किससे प्रभावित होंगे।
 
फरहान मिशन ब्लू नामक सामाजिक अभियान में शामिल हुए हैं। इसकी पहल जल संरक्षण के लिए नेशनल ज्योग्राफिक ने की थी। वह वृक्षारोपण और वर्ष 2014 में कश्मीर और असम के बाढ़ पीड़तिों के लिए धन जुटाने जैसे अन्य विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़ चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »