25 Apr 2024, 05:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

VIDEO : जब लिफ्ट में अकेली वेटर के साथ फंस गई दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 2:20PM | Updated Date: Apr 22 2017 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों आगामी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन इसी दौरान दीपिका के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से उनके फैंस दंग रह गए।
 
हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी अंजान लड़के के साथ लिफ्ट में दिखाई दे रही हैं। वह करीब 2 घंटे तक लिफ्ट में इस लड़के के साथ फंसी रहीं। सिर्फ इतना ही नहीं इस बीच लिफ्ट की लाइट भी ऑफ हो गई, इसके बाद जो हुआ वो देखकर आप यकीनन हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
 
दरअसल यह हादसा दीपिका के साथ एक कोका कोला के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दिखाया गया है। इन दिनों दीपिका एक एड फिल्म में नजर आ रही हैं। इसमें वह एक लिफ्ट के अंदर फंस जाती हैं और उनके साथ इसमें होटल का एक वेटर भी दिखाई दे रहा है।
 
अक्सर लिफ्ट में फंस जाने पर लोगों को परेशान होते देखा है, लेकिन दीपिका तो इसमें क्रेजी अंदाज में नजर आ रही हैं। उम्मीद है कि यह नया एड उनके फैंस को बेहद पसंद आएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »