20 Apr 2024, 00:42:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वक्त के साथ पीछे जा रहा देश, बढ़ रही है असहिष्णुता : गौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 11:04AM | Updated Date: Apr 22 2017 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘बेगम जान’ में अपनी अदाकारी से दर्शकों की सराहनाएं बटोरने वाली अभिनेत्री गौहर खान मानती हैं कि देश पीछे जा रहा है और असहिष्णुता बढ़ रही है।
 
गौहर ने कहा, मैं हैरान हूं कि भारत एक देश के तौर पर आगे बढ़ने के बजाए पीछे जा रहा है। असहिष्णुता बहुत बढ़ गई है। राजनीति में मौजूद लोगों को शांत रहना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए कानून को और अधिक सख्त बनाया जाना चाहिए। यदि सरकार ज्यादा कड़े कानून नहीं बना सकती, तो महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध बंद नहीं होंगे।
 
हां, पिछले 70 सालों में कुछ चीजें बदली हैं। महिलाएं अब ज्यादा खुल कर बोलने लगी हैं। गौहर ने आगे कहा, यदि मैं खुद की बात करूं तो मैं जिन चीजों का चुनाव करना चाहूं कर सकती हूं, लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता को बदला जाना बहुत जरूरी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »