19 Apr 2024, 14:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रभास न केवल बाहुबली के लिए तलवारबाज़ी सीख चुके हैं बल्कि तीरंदाजी के लिए भी कड़ी अभ्यास कर चुके हैं। लेकिन अब उन्हें तीरंदाजी के प्रति ख़ासा रूचि हो गई है और इसिलए अब वह तीरंदाजी के मैच भी देखना पसंद करते है।
 
प्रभास ने काफी समय तक तीरंदाजी सीखी थी, क्योंकि बाहुबली के दोनों भागों के लिए यह आवश्यक था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, प्रभास की इस खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती गयी और अब तो आलम ये है कि असल जिंदगी में समय निकालकर प्रभास तीरंदाजी करना पसंद करते है।
 
अभिनेता यूट्यूब पर तीरंदाजी के मैच भी देखते है और अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर लाइव टूर्नामेंट का लुत्फ उठाना नही भूलते प्रभास। ख़ासा फिल्म के लिए पेशेवर खिलाड़ियों की एक टीम ने प्रभास को प्रशिक्षित किया।
 
"बाहुबली 2" के एक पोस्टर में प्रभास ने जब धनुष और तीर अपने हाथ मे थामा तो हर कोई उनका मुरीद हो गया था, ये ही नही प्रभास की इस छवि की तुलना भगवान राम से की गई। यह पोस्टर इतना प्रसिद्ध हुआ कि प्रभास का हर प्रशंसक को उनकी इस फिल्म का और बेसब्री से इंतज़ार करने लगे। 
 
एआरकेए एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। वही एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज लीड रोल में आएँगे नज़र, साथ ही अभिनेता प्रभास भी अपनी अहम उपस्तिथि महसूस करवाएंगे। फ़िल्म 28 अप्रैल, 2017 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »