20 Apr 2024, 07:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आखि‍र हो गया खुलासा, किसके बेटे हैं धनुष, जीत लिया केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 1:36PM | Updated Date: Apr 21 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड में फिल्म ‘रांझणा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता धनुष कुछ दिनों पहले एक गंभीर मामले में फंस गए थे। बता दें कि एक ​बुजुर्ग दंपत्ति ने धनुष को अपना बेटा बताकर कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। 
 
अर्जी में उन्होंने लिखा था कि उन्हें 65,000 रुपए मासिक गुजारा भत्ता दिया जाए। इस अर्जी की खबर सुनते ही धनुष सकते में आ गए थे। हालांकि अब इस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है, फैसल धनुष के पक्ष में है। 
 
इसी केस में धनुष मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई बेंच के सामने पेश हुए थे। उन्होंने वहां अपने बर्थमार्क्स भी चेक कराए थे। इस सुनवाई के लिए वह अपनी मां विजयलक्ष्मी के साथ कोर्ट आए थे। मद्रास उच्च न्यायालय के मदुरै खंडपीठ ने शुक्रवार को केस को खारीज कर दिया।
 
गौरतलब है कि, एक तमिल दंपति, आर कातिरेसन और उनकी पत्नी मीनाक्षी, ने पिछले साल ये दावा किया था कि धनुष उनका तीसरा बेटा है जो घर से भाग गया था। इस बात पर उन्होंने पिछले साल नवंबर में मेलूर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी लगाई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »