19 Apr 2024, 20:11:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना-करिश्मा ने मां बबिता के लिए रखी बर्थडे पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 10:21AM | Updated Date: Apr 21 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपूर खानदान की बेटियां और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने मुंबई में बुधवार शाम अपनी मां बबिता के लिए एक प्राइवेट पार्टी रखी थी। बबिता कपूर 68 साल की हो गई हैं।
 
बबिता की यह पार्टी करीना और करिश्मा ने रखी थी। इस पार्टी में सैफ, रंधीर कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी शामिल हुए। मां बबिता के जन्मदिन पार्टी में करीना कपूर बेहद खास नजर आ रही थीं।
 
इस पार्टी में वे पति सैफ के साथ पहुंची। बता दें, प्रेग्नेंसी वेट घटाने के बाद करीना दिन-ब-दिन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पार्टी में करीना ने जो ड्रेस पहनी थी उसमें वे बेहद ग्लैमरस लग रही थीं, लेकिन पार्टी में करीना और सैफ के साथ बेटे तैमूर नहीं दिखे।
 
बर्थडे पार्टी में करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी बहुत अच्छी लग रही थीं। इस दौरान करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में पहुंची। इस खास मौके पर वो ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »