20 Apr 2024, 01:02:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा छाई हुई हैं। पोस्टर में केवल उनकी आंखे दिख रही हैं।
 
आंखों पर एक चश्मा लगा है और इस चश्मे के लेंस में फिल्म के दूसरे अहम किरदार दिख रहे हैं। इस फिल्म में ग्रे शेड में नजर आने वाली प्रियंका फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। वह अकसर अमेरिकी टीवी शो में भी जाती रहती हैं। जहां उनकी मौजूदगी सुर्खियों में छाई रहती है।
 
डेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है। अभी प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ ही है कि इसे लेकर एक और खबर आई है।
 
दरअसल यह पोस्टर केट हडसन की फिल्म ‘आॅलमोस्ट फेमस’ से मिलता जुलता है। आॅलमोस्ट फेमस के पोस्टर में जहां एक्ट्रेस के चश्में में फिल्म का टाइटल नजर आ रहा है। वहीं प्रियंका चोपड़ा की बेवॉच के पोस्टर में पीसी के चश्मे में फिल्म के किरदार नजर आ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »