28 Mar 2024, 22:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। करीना कपूर खान इन दिनों अपने वजन को कम करने में जुटी हैं। तैमूर अली खान को जन्म देने के बाद अब करीना अपना पूरा समय तैमूर और अपनी अगली फिल्म को दे रही है।
 
एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें एक और फिल्म का आॅफर आया है जिसमें वह अपनी ही उम्र के किरदार में नजर आएंगी। अभी इस प्रोजेक्ट के बारें में सिर्फ बात हो रही है और मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के लिए करीना को 6 करोड़ का आॅफर दिया जा रहा है।
 
ऐसा लग रहा है कि करीना के मैटरनिटी लीव से उनकी फीस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। करीना के फैंस उन्हें फिल्मी पर्दे पर लंबे ब्रेक के बाद देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीना को आखिरी बार आर बाल्की की फिल्म ‘की एंड का’ में देखा गया था। इस फिल्म में वे अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »