20 Apr 2024, 11:26:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के 10 साल पूरे हो गए हैं। 20 अप्रैल को दोनों की शादी की 10वीं सालगिरह है। बता दें कि दोनों इस बार सालगिराह का जश्न नहीं मनाएंगे। वजह है ऐश्वर्या के पिता का देहांत हो जाना।

कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या के पिता का स्वर्गवास हो गया था, जिस कारण इस बार जलसा में सालगिराह का जश्न नहीं मनेगा। पिछले साल अभिषेक बच्चन ने ऐश के लिए बहुत ही लंबा संदेश लिखा था कि वे उनकी जिंदगी में कितनी महत्वपूर्ण हैं।

बता दें कि ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि ऐश और अभिषेक बहुत ही जल्द मणि रत्नम की नई फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। इन दोनों को मणि रत्नम की गुरु और रावण में साथ देखा जा चुका है।

जिन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है। अभिषेक ने ऐश के साथ काम करने को लेकर कहा था कि अगर कुछ बेहतरीन आता है तो हम जरूर साथ काम करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »